रांची में 2 हथियार तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि अपराध जांच विभाग (सीआईडी) और रांची पुलिस के एक संयुक्त अभियान में रेलवे स्टेशन से शमशेर और शम्शुद्दीन नामक दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
दोनों के पास से एक 9 एमएम पिस्टल, एक रिवाल्वर, 400 जीवित कारतूस और 40,000 हजार रुपये बरामद भी किए गए। पुलिस के अनुसार दोनों व्यक्ति राज्य में अपराधियों को हथियारों की आपूर्ति किया करते थे। राज्य सीआईडी एक वर्ष से दोनों की तलाश कर रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications