प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाने का संकल्प लें: गहलोत
गहलोत ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पूर्व में उनके द्वारा दिया गया संदेश वाक्य "पानी बचाओ, बिजली बचाओ, सबको पढ़ाओ' में अब 'और पौधे लगाओ' जोड़ा जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि वर्षा नहीं होने और पानी की कमी से राजस्थान में खतरनाक स्थिति पैदा हो रही है। जमीन में पानी नहीं है। इसके बावजूद राजस्थान सरकार सभी को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पूरे प्रयास कर रही है ।
मुख्यमंत्री आज ख्वाजा साहब के उर्स के दौरान मजार पर चादर चढ़ाने के लिए अजमेर आए थे। वह अजमेर यात्रा के दौरान दैनिक नवज्योति के प्रधान संपादक दीनबंधु चौधरी के निवास स्थान पर मिलने गए और उनकी कुशलक्षेम पूछी ।
मुख्यमंत्री पिछले एक माह से स्वास्थ्य लाभ ले रहे चौधरी के निवास पर लगभग आधा घंटे रूके और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications