बिहार के एक आश्रम से महात्मा का शव बरामद
पुलिस के अनुसार कुपाघाट स्थित संत महर्षि बेंही आश्रम के व्यवस्थापक ने आज पुलिस को सूचना दी की आश्रम के एक कमरे से बदबू आ रही है। उसकी सूचना पर पुलिस ने जाकर वहां से एक महात्मा का शव बरामद किया।
भागलपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अली अंसारी ने बताया कि पूर्णिया जिला निवासी अशोक कुमार अक्सर इस आश्रम में आकर रहते थे। चार-पांच दिन पूर्व भी वे यहां आए थे तथा दो दिन से वे अपने कमरे से बाहर नहीं निकले थे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।
उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी बरारी थाना में दर्ज कर दी गई है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले का पता चलेगा।
उल्लेखनीय है कि करीब एक वर्ष पूर्व भी आश्रम के एक महात्मा दयानंद की अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications