बालू खदान ढहने से 7 मजदूरों की मौत
पुलिस अधीक्षक राजकुमार ने आईएएनएस को बताया,"राजधानी लखनऊ से 350 किलोमीटर दूर बिजनौर जिले के मेटीआला गांव के पास रत्नम नदी में कुछ मजदूरों के बालू का खनन करते समय यह हादसा हुआ।"
उन्होंने बताया हादसे में तीन मजदूरों को बचा लिया गया। यह निश्चित नहीं है कि खनन वैध था या नहीं।
कुमार ने कहा कि खनन के वैध या अवैध होने की जांच की जा रही है। खनन के अवैध होने के स्थिति में मजदूरों को काम पर लगाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications