गरमी के कारण पंजाब में कार्यालयों और दुकानों का समय बदला (लीड-1)
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता में शनिवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया। बैठक के बाद एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि धान की बुआई के मौसम में किसानों को अधिक से अधिक बिजली मुहैया कराना सुनिश्चित हो सके, इसके लिए सरकार ने यह फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में एयरकंडीशनरों के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी गई है और दफ्तर का समय बदलकर सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक कर दिया गया है।
उन्होंने कहा, "कृषि क्षेत्र में बिजली की मांग और मानसून के आने में हो रही देरी के मद्देनजर राज्य में बिजली के संकट को देखते हुए राज्य सरकार ने यह फैसला किया है।"
दुकानों,मालों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को हर दिन शाम 7.30 बजे बंद करने को कहा गया है। उनको सजावटी लाइटों का उपयोग नहीं करने और कांपैक्ट फ्लूरोसेंट लैंप्स (सीएफएल) लगाने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मानसून में विलंब को देखते हुए लोगों को बिजली बचाने के उपाय अपनाने की अपील की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications