अहमदीनेजाद का पश्चिमी देशों के खिलाफ कड़े रुख का संकेत
एक राष्ट्रव्यापी न्यायिक सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर अहमदीनेजाद ने कहा कि यदि पश्चिमी देशों ने ईरान में हस्तक्षेप करना और रुखा व्यवहार जारी रखा तो उन्हें उचित जवाब दिया जाएगा।
अपने निर्वाचन की पश्चिमी देशों द्वारा की जा रही आलोचना का हवाला देते हुए अहमदीनेजाद ने कहा कि इस बार ईरानी राष्ट्र निर्णायक और कठोर जवाब देगा।
उन्होंने ईरान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पर हमला बोलते हुए कहा कि इससे उनके इस्लामी देशों के साथ सुलह के हालिया प्रस्ताव के बारे में संदेह पैदा हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications