अमेरिकी सदन में जलवायु विधेयक पारित
वाश्िंागटन, 27 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी कांग्रेस के सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स ने उस ऐतिहासिक जलवायु विधेयक को पारित कर दिया है जिसके तहत अमेरिकी कंपनियों पर ग्रीनहाउस गैंसों के उत्सर्जन को सीमित करने का दबाव होगा।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जलवायु विधेयक को हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में 212 के मुकाबले 219 मतों से मंजूरी दी गई। इसके पारित होने को राष्ट्रपति बराक ओबामा की जीत के रूप में देखा जा रहा है।
खास बात यह रही कि सिर्फ आठ रिपब्लिकन सदस्यों ने इस विधेयक के पक्ष में और 43 डेमोक्रेट सदस्यों ने इसके विपक्ष में मदान किया। अब इस विधेयक को सीनेट में पेश किया जाएगा
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications