जैक्सन की मौत की वजह पर रहस्य बरकरार
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक लास एंजेलिस काउंटी के अधिकारी क्रेग हार्वे ने शुक्रवार को कहा, " जैक्सन मौत की वजहें अब तक अलग-अलग बताई गई हैं। चिकित्साकर्मियों से अभी और जांच करने के लिए कहा गया है।" जैक्सन की गुरुवार को मौत हो गई थी।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा जांच के पूरा होने में चार से छह सप्ताह का समय लग सकता है। हार्वे ने कहा, "एक बार जांच पूरी हो जाने के बाद हम मौत की असली वजह जानने में सफल हो पाएंगे।"
शुरुआत में कहा गया कि जैक्सन की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई। हालांकि बाद में इस तरह की खबरें आईं की जैक्सन की मौत दर्द निवारक दवाओं के अत्यधिक सेवन से हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications