हरीरी लेबनान के नए प्रधानमंत्री
शनिवार को 128 सदस्यीय संसद में हरीरी को 86 सदस्यों का समर्थन मिला। शिया मिलिशिया संगठन हिजबुल्लाह संसद में मतदान के दौरान अनुपस्थित रहा लेकिन उसने कहा कि वह हरीरी के साथ मिलकर काम करेगा।
हरीरी फोयद सेनिओरा का स्थान लेंगे जो हरीरी के फ्यूचर करेंट आंदोलन के सदस्य हैं।
इस महीने हुए चुनाव में हरीरी के नेतृत्व वाले गठबंधन को 71 और हिजबुल्लाह के गठबंधन को 57 सीटें मिली थीं, जिसे सीरिया और ईरान का समर्थन है।
हिजबुल्लाह और उसके सहयोगी एक राष्ट्रीय एकीकृत सरकार के लिए हरीरी पर जोर डाल रहे हैं।
परंतु हरीरी गुट के बहुसंख्यकों का कहना है कि यदि हिजबुल्लाह को सरकार को शामिल किया जाए तो उसे वीटो का अधिकार नहीं मिलना चाहिए, जैसा कि पिछली सरकार में था।
हरीरी (39 वर्ष) दिवंगत प्रधानमंत्री रफीक हरीरी के पुत्र हैं, जिनकी वर्ष 2005 में हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप सीरिया पर लगाया गया, जिसका उसने खंडन किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications