दुखद रही जैक्सन की जिंदगी: ओबामा
वाशिंगटन, 27 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन के परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि जैक्सन की जिंदगी एक समय दुखद रही है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ओबामा की ओर से जैक्सन की मौत पर शुक्रवार को शोक संदेश आया। जैक्सन की गुरुवार को मौत हो गई थी।
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने संवाददाताओं से कहा, "राष्ट्रपति ने कहा कि जैक्सन एक बेहतरीन कलाकार और संगीत के नायक थे। ओबामा ने कहा कि जैक्सन की जिंदगी एक समय दुख भरी थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications