मणिपुर सूखाग्रस्त राज्य घोषित
मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, "विस्तृत अध्ययन करने के बाद मंत्रिमंडल ने राज्य को सूखा प्रभावित घोषित करने का निर्णय लिया है। सूखे से निपटने और किसानों को राहत देने के लिए सरकार ने कई कदम उठाने का फैसला लिया है। इसमें 2.07 करोड़ रुपये की शुरुआती लागत से धान के पौधों के लिए नर्सरी का निर्माण भी शामिल है।"
बचाव व आपदा प्रबंधन विभाग को सतर्क कर दिया गया है और अधिकारियों को बारिश नहीं होने के कारण हुए नुकसान का आकलन करने को कहा गया है।
पिछले साल की तुलना में जून के महीने में मणिपुर में 40 फीसदी कम बारिश हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications