नक्सलियों ने यात्री बस को आग लगाई
मुजफ्फरपुर (पश्चिम) के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आज मुजफ्फरपुर-शिवहर पथ पर रामनगर गांव के समीप भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नक्सलियों ने एक यात्री बस में आग लगा दी। उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नक्सलियों ने बस में आग लगाने के पूर्व सभी यात्रियों को बस से उतार दिया था।
उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी सिवायपट्टी थाना क्षेत्र में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
उल्लेखनीय है कि भाकपा (माओवादी) संगठन ने आज तिरहुत प्रमंडल में एकदिवसीय बंद का एलान किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications