निशंक बने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

निशंक के साथ आज तीन मंत्रियों मातबरिसिंह कंडारी, विशन सिंह चुफाल और मदन कौशिक ने भी पद व गोपनीयता की शपथ ली। तीनों मंत्री खंडूरी मंत्रिमंडल में भी शामिल थे। सभी ने हिंदी में ईश्वर के नाम पर शपथ ग्रहण की।

शपथ ग्रहण करने के बाद निशंक जब राज्यपाल की ओर बढ़े तो राज्यपाल ने उन्हें बधाई देने के लिए उनकी ओर अपना हाथ बढ़ाया लेकिन निशंक ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज, मुरली मनोहर जोशी, विजय गोयल और संगठन महामंत्री रामलाल सहित भाजपा के कई नेता व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। खंडूरी भी इस मौके पर उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि खंडूरी के खिलाफ पार्टी के कुछ नेताओं ने विद्रोह का बिगूल फूंक दिया था जिसका नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी कर रहे थे। दबाव में आकर पार्टी आलाकमान ने पिछले दिनों नई दिल्ली में पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई थी जिसमें निशंक को विधायक दल का नेता चुना गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+