आस्ट्रेलियाई व्यावसायिक शिक्षा में भारतीय छात्रों की भारी संख्या की समीक्षा

देश के नीति निर्माताओं और शिक्षाविदों का मानना है कि पूरे देश में 1,000 व्यावसायिक शिक्षण संस्थान हैं, इनमें 400 अकेले विक्टोरिया राज्य में हैं। ये संस्थान पैसा बनाने का साधन बन गए हैं। काफी अधिक कमीशन पर एजेंट रखने वाले कई संस्थान तो शिक्षा की गुणवत्ता से भी समझौता करते हैं।

पिछले दो वर्षो में विक्टोरिया मेंपाक कला सिखाने के 60 नए संस्थान खुले हैं।

आस्ट्रेलिया में इस बात की काफी आलोचना हो रही है कि ये संस्थान शिक्षा को बेचते हैं, जिससे छात्रों को स्थाई निवासी का दर्जा मिल सके। आस्ट्रेलिया में कोई भी दो वर्ष रहने के बाद स्थाई निवासी का और चार वर्ष बाद नागरिकता का दावा कर सकता है।

भारतीय छात्रों के बीच सक्रिय प्रीमस टेलीकॉम के रवि भाटिया ने कहा कि छात्रों के आने और उन पर हमलों के बीच एक संबंध है।

भारतीय छात्र आवास के किराए और भोजन के लिए कम वेतन पर कठिन काम करते हैं। वे एक समय में कई नौकरियां करते हैं। इनमें से कई शहरों के गरीब उपनगरों में रहते हैं,जो असुरक्षित माने जाते हैं और आसान शिकार बनते हैं।

उन्होंने कहा कि आखिर कोई शिक्षित व्यक्ति क्यों केक बनाना सीखने के लिए पाक कला पाठ्यक्रम पूरा करने आस्ट्रेलिया आएगा। दरअसल ये संस्थान स्थाई निवास हासिल करने के कारखाने बन गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+