झारखंड ओलंपिक संघ के अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
धनबाद बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष बी. शंकर प्रसाद ने यहां के लालपुर पुलिस थाने में जेओए के महासचिव एस. एम. हाशमी और कोषाध्यक्ष मधुकर पाठक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
हाशमी 34वें राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति के संयोजक भी हैं।
जेओए खेलों के आयोजन में विफल होने के बाद से विवादों में हैं। वर्ष 2007 में खेलों को आयोजित किया जाना था।
यद्यपि, संघ ने इसके लिए राज्य सरकार को दोषी ठहराया था। संघ का कहना है कि सरकार ने जरूरी आधारभूत संरचनाएं तैयार नहीं की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications