कंपनियों में प्रोमोटरों की हिस्सेदारी बढ़ाएगी बिरला (लीड-1)

समूह के चेयरमैन बसंत कुमार बिरला ने शनिवार को एक बयान में कहा, "जहां हमारी कम भागीदारी है वहां हम प्रोमोटरों की शेयर भागीदारी बढ़ाकर 50 फीसदी करने की इच्छा रखते हैं।"

सेंचुरी इंका की वार्षिक आम बैठक के मौके पर बिरला ने यह बात कही।

बिरला परिवार की कंपनियों में प्रोमोटरो की हिस्सेदारी में काफी उतार-चढ़ाव है। सेंचुरी टेक्सटाइल्स एंड इंडस्ट्री में इसकी हिस्सेदारी 40.32 फीसदी है जबकि केसोराम इंडस्ट्रीज में हिस्सेदारी 26.36 फीसदी है। जयश्री टी एंड इंडस्ट्रीज में यह हिस्सेदारी 41.86 और सेंचुरी इंका में हिस्सेदारी 24.5 फीसदी है।

बिरला ने कहा, "इन कंपनियों में हम अपनी भागीदारी हर वर्ष पांच फीसदी बढ़ा रहे हैं।"

शुक्रवार को 88 वर्षीय चेयरमैन बिरला ने घोषणा की थी कि अवकाश प्राप्त करने के बाद उनके पोते कुमार मंगलम बिरला केसोराम का कामकाज देखेंगे।

समूह की अधिकतर कंपनियों के कामकाज की जिम्मेदारी कुमार मंगलम के पास है जबकि तीन से चार कंपनियां की जिम्मेदारी बिरला की बेटियों मंजूश्री खतान और जयश्री मोहता और पोती विदुला जलान के पास है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+