सरबजीत को माफी दिलाने के लिए अपील की जाएगी : पाकिस्तानी वकील
पंजाब के एडवोकेट जनरल राणा अब्दुल हमीद की उपस्थिति में एक संवाददाता सम्मेलन में वकील ओवैस कुरैशी ने कहा,"हां, मैं राष्ट्रपति जरदारी से सरबजीत को माफी देने या उसकी सजा को आजीवन कारावास में बदलने की अपील करूंगा।"
कुरैशी ने कहा कि उनके मुवक्किल को क्षमा मिलने या मृत्युदंड की सजा को आजीवन कारावास में बदलने से भारत और पाकिस्तान के आपसी रिश्तों में सुधार होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि सरबजीत निर्दोष है और किसी आतंकवादी गतिविधि में शामिल नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications