ईरान की गार्जियन कौंसिल की मुसावी से समझौते की पेशकश
कौंसिल के प्रवक्ता अब्बास अली कादखोदाई ने कहा कि विवादास्पद चुनाव परिणामों की समीक्षा के लिए एक विशेष समिति बनाई जाएगी।
कौंसिल ने मुसावी और राष्ट्रपति पद के चुनाव में पराजित एक अन्य उम्मीदवार मेहदी कारुबी को समिति में शामिल होने के लिए 24 घंटे के भीतर अपने प्रतिनिधि भेजने को कहा है।
मुसावी ने एक स्वतंत्र समिति से चुनाव परिणामों की समीक्षा करवाने की मांग की थी लेकिन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खमैनी ने इसे खारिज करते हुए कहा कि लागू कानून और संविधान चुनाव परिणामों के संबंध में गार्जियन कौंसिल को ही अधिकार देते हैं।
मुसावी और विपक्षी समूहों का आरोप है कि परिणामों की समीक्षा के लिए गार्जियन कौंसिल न तो योग्य है और न ही पर्याप्त निष्पक्ष, क्योंकि इसके 12 सदस्यों में से अधिकांश राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद के समर्थक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications