गंगा तट से युवक-युवती के शव बरामद
पुलिस के अनुसार आज दोपहर एक 30 वर्षीय युवक तथा 25 वर्षीय युवती के शव गंगा नदी के तट से बरामद किए गए हैं। दोनों शवों पर चोट के कोई निशान नहीं है। पुलिस को आशंका है कि अपने प्रेम में असफल होने के डर से दोनों गायघट में आकर गंगा नदी में कूद कर अपनी जान दे दी हो।
इधर, आलमगंज थाना के थाना प्रभारी सैयद शमीउल्लाह ने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी आलमगंज थाना में दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस ने मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। अभी तक दोनों शवों की पहचान नहीं हो पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications