कश्मीर में ग्रेनेड हमले में तीन जवान घायल
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों द्वारा फेंके गए ग्रेनेड से तीन जवान घायल हुए हैं। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि यह इलाका बहुत ही सुरक्षित माना जाता है। इस इलाके में राज्य के मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ नौकरशाहों के घर एवं कार्यालय हैं।
अभी तक किसी आतंकवादी गुट ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications