बिजली व पानी की कमी के विरोध में सड़कों पर उतरे दिल्लीवासी
गुस्साई भीड़ ने ऊर्जा मंत्री ए. के. वालिया के घर के बाहर प्रदर्शन भी किया।
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक मयूर विहार, ओखला, राजेंद्र नगर, तिलक नगर और पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में लोगों ने ट्राफिक जाम कर दिया और बिजली प्रदाता कंपनियों के कार्यालयों में तोड़फोड़ की।
मध्य दिल्ली इलाके के राजेंद्र नगर में रहने वाले जसपाल राज ने कहा, "दो दिनों से न तो बिजली है और न ही पानी। कोई हमारी सुन नहीं रहा है। हमने कई शिकायतें की लेकिन सब व्यर्थ रहीं।"
एक पावर ग्रिड के काम न करने की वजह से पूर्वी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली और बाहरी दिल्ली के इलाकों में शुक्रवार को छह से नौ घंटे बिजली गायब रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications