भूटानी प्रधानमंत्री अगले सप्ताह करेंगे मनमोहन से भेंट
विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा के भूटान दौरे के दो सप्ताह बाद भूटान के प्रधानमंत्री भारत के दौरे पर पहुंच रहे हैं।
थिनले बुधवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात करके द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
वह राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और सत्तारूढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग)की अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात करेंगे।
भूटान के विदेश मंत्री दाव पेंजो,आर्थिक मामलों के मंत्री दाशो सोनम शेरिंग और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी प्रधानमंत्री के साथ भारत आएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications