भारतीय छात्रों पर हमलों को रोका जाएगा : आस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त
भारतीय छात्रों पर हो रहे हमलों के विरोध में प्रदर्शन करने वाले गुटनिरपेक्ष छात्र और युवा आंदोलन (एनएएसवाईएम) को लिखे पत्र में मैकार्थी ने कहा कि आस्ट्रेलिया सरकार हमलों को रोकने के लिए हर प्रयास करेगी, क्योंकि आस्ट्रेलिया पूरी दुनिया के छात्रों का पसंदीदा स्थान बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर आस्ट्रेलिया की सरकार भारत सरकार के सहयोग से कार्य कर रही है।
अपने पत्र में उन्होंने कहा कि भारतीय छात्रों की सहायता के लिए आस्ट्रेलिया में एक हाटलाइन स्थापित की गई है। इसमें हिंदी और अंग्रेजी जानने वाले लोगों को नियुक्त किया गया है, ताकि छात्र अपनी शिकायत दर्ज करा सकें।
पिछले कुछ हफ्तों के दौरान आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर 16 हमले हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications