सुरक्षा बल अब इस्तेमाल करेंगे मिर्ची बम
आतंकवादियों, दंगाइयों और अलगाववादियों से निपटने के लिए वैज्ञानिकों ने सुरक्षा विभाग के साथ मिर्ची और काली मिर्च को मिलाकर आंसू गैस, कैनिस्टर्स और हैंड ग्रेनेड्स विकसित करने की कोशिशें तेज कर दी हैं।
रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के विभिन्न प्रयोगशालाओं में वैज्ञानिक गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में सबसे तीखी मिर्ची के रूप में दर्ज 'भूत जोलोकिया' का इस्तेमाल कर हैंड ग्रेनेड बनाने की परियोजना पर काम कर रहे हैं।
डीआरडीओ के जीवन विज्ञान विभाग के निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक आर. बी. श्रीवास्तव ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हमने परिक्षण भी कर लिया है। परिणाम सकारात्मक और संतोषजनक रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि डीआरडीओ की कई प्रयोगशालाओं में इस दिशा में काम चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications