दिल्ली में जून के अंत तक होगी बारिश : अधिकारी
दरअसल, मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि इस माह के अंत तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मानसून से पूर्व की बारिश हो सकती है।
भारतीय मौसम विभाग के निदेशक जनरल अजीत त्यागी ने आईएएनएस से कहा, "जून के अंत या जुलाई के शुरू में उत्तर भारत में मानसून के आने से पूर्व की बारिश हो सकती है। दिल्ली में मानसून जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने की आशा है।"
शनिवार को मानसून मध्य भारत की ओर बढ़ गया, जिसकारण मध्य प्रदेश, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश हुई।
अगले 48 घंटे में पश्चिमी तट, असम और मेघालय और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications