अफगानिस्तान में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या
कंधार, 27 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में तालिबान आतंवादियों ने एक पुलिस चौकी पर हमला कर आठ जवानों की हत्या कर दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक प्रांतीय प्रशासन के प्रवक्ता दाऊद अहमद ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार देर रात लश्कर घा इलाके की एक चौकी पर हमला किया गया।
उन्होंने कहा कि आतंकवादी हमले के बाद कई जवान लापता हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications