आनंद शर्मा को दोहा दौर की वार्ता सफल होने की उम्मीद
ऑर्गनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक कोऑपरेशन एंड डेवलपमेंट (ओईसीडी) फोरम की दो दिवसीय बैठक के बाद शर्मा ने पत्रकारों से यह बात कही। बैठक में डब्ल्यूटीओ के कुछ महत्वपूर्ण सदस्य देशों के मंत्रियों से बातचीत भी हुई।
शर्मा ने कहा कि लंबे समय से वार्ता के ठप होने से अनसुलझे समस्याओं में बढ़ोतरी हुई है और इस तरह इससे पूरे 'बहुपक्षवाद' के सिद्धांत को खतरा बढ़ गया है।
शर्मा ने कहा, "हम इस बारे में काफी चीजें सुन रहे थे। इसमें वार्ता के तरीके पर विचार करने या फिर वार्ता प्रक्रिया में नए मुद्दे डालने की बात कही जा रही थी। कुल लोग तो इन वार्ताओं की जरूरत पर ही सवाल उठा रहे थे लेकिन पेरिस और बाली में हुई बैठकों के बाद मैं मानता हूं कि ये मुद्दे खत्म हो गए हैं और अब संभावनाओं का एक सकारात्मक माहौल है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications