मुंबई के ताजमहल होटल में मामूली आग (लीड-1)
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "हमने छह फायर टेंडरों और पानी के आठ टैंकरों को मौके पर भेजा गया था।"
होटल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हैरिटेज बिल्डिंग की बेसमेंट में कर्मचारी लॉकर रूम क्षेत्र में आग लग गई।
उन्होंने कहा कि एहतियाती कदम उठाते हुए हमने मेहमानों से कमरे खाली करवा लिए। उन्हें दूसरे होटल में ठहराया गया है।
उन्होंने कहा कि होटल में आज दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम थे। जगुआर की लैंड रोवर्स कार आज भारत में लांच होनी थी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम अपने तय समय के अनुसार होगा।
ज्ञात हो कि 9/11 के मुंबई हमले में यह होटल आतंकवादियों के निशाने पर था। हमले में होटल की हैरिटेज बिल्डिंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जहां अभी भी मरम्मत का काम चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications