स्वाइन फ्लू: थाईलैंड में मरने वालों की संख्या 2 हुई (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री विथया कावेपारादई ने संवादाताओं को बताया कि बैंकाक की रहने वाली एक 40 वर्षीय महिला की शनिवार को मौत हो गई। यह महिला स्वाइन फ्लू की मरीज थी और आठ जून से एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। 26 जून को एक 42 वर्षीय व्यक्ति की भी इस घातक बीमारी से मौत हो गई।
इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय में औषधि विभाग के महानिदेशक रेवाट विश्रुथवेस के हवाले से खबर आई थी कि महिला की शनिवार तड़के तीन बजे के आसपास मौत हो गई।
थाईलैंड में अब तक स्वाइन फ्लू से जुड़े 1,132 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से 1,110 मरीज अब स्वस्थ हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications