आजमगढ़ में मृत पाया गया कुख्यात बदमाश
पुलिस निरीक्षक ओ. पी. श्रीवास्तव ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "गोलियों से छलनी बबलू दूबे का शव आजमगढ़ जिले के जहानागंज कस्बे में शनिवार को बरामद किया गया।"
उन्होंने कहा, "हालांकि हत्या के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि 35 वर्षीय दूबे की मौत आपसी संघर्ष में हुई।"
पुलिस के मुताबिक दूबे के खिलाफ हत्या, अपहरण व लूट के 28 मामले लंबित थे। उसकी मध्य प्रदेश व बिहार के अपराधियों के साथ भी सांठगांठ थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications