झारखंड में दो पूर्व मंत्रियों के खिलाफ वारंट जारी
राज्य सतर्कता विभाग की एक याचिका पर विनय कांत खान की विशेष सतर्कता अदालत ने ये वारंट जारी किए।
सतर्कता आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पाया गया कि एक्का के पास 3.73 करोड़ रुपये और राय के पास 1.16 करोड़ रुपये की संपत्ति है जो कि उनके आय के श्रोतों से बहुत अधिक है।
विभाग द्वारा वारंट जारी किए जाने के बाद दोनों मंत्री भूमिगत हो गए हैं। पिछले साल नवम्बर महीने में दोनों मंत्रियों के खिलाफ सतर्कता अदालत के आदेश में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए थे। दोनों पर सरकारी फंड के दुरुपयोग और षडयंत्र व गैरकानूनी तरीके से धन इकट्ठा करने के आरोप हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications