इस्लामाबाद के निकट सड़क दुर्घटना, 4 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जियो टीवी के हवाले से खबर दी है कि शनिवार तड़के उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत के डेरा इस्माइल खान से पूर्वी पंजाब प्रांत के रावलपिंडी जा रही एक बस की चक्करी के पास एक टॉली से भिडं़त हो गई।
इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 32 घायल हो गए। घायलों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को इस्लामाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications