इंडियन एग्जिम बैंक अदिस अबाबा में शाखा खोलेगा
यहां भारतीय दूतावास के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि बैंक के निदेशक बोर्ड के सदस्य पहले ही अदिस अबाबा में पूर्वी अफ्रीकी कार्यालय खोलने का फैसला कर चुके हैं। पूर्वी अफ्रीका में भारतीय कंपनियों के निवेश को बढ़ाने के लिए ऐसा करने का फैसला किया गया है।
यह अफ्रीका में एग्जिम बैंक का तीसरा कार्यालय होगा। बैंक के दो कार्यालय जोहांसबर्ग और डकार में हैं, जो क्रमश: दक्षिण और पश्चिमी अफ्रीका में पड़ते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications