दुष्कर्म के प्रयास का प्रतिरोध करने पर किशोरी को जलाया
पुलिस ने शनिवार को बताया कि मुजफ्फरनगर के कच्छीगढ़ी गांव में गुरुवार को प्रमोद और प्रवीण नाम के दो युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी ने विरोध किया तो उन्होंने उसे आग के हवाले कर दिया जिससे वह 70 फीसदी तक जल गई। शुक्रवार को किशोरी की मौत हो गई।
दोनों युवक पीड़िता के पड़ोसी हैं। पुलिस निरीक्षक सत्य कुमार त्यागी ने आईएएनएस को बताया, "प्रमोद और प्रवीण ने किशोरी के घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार की कोशिश की। किशोरी के चिल्लाने पर स्थानीय लोग वहां एकत्र होने लगे तो दोनों ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी।"
त्यागी ने बताया कि दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications