पोखरियाल होंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

पोखरियाल होंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

बैठक में रमेश पोखरियाल के नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी ने किया और उसका अनुमोदन राज्य के पर्यटन मंत्री प्रकाश पंत और कृषि मंत्री त्रिवेंद्र रावत ने किया.

उम्मीद की जा रही है कि खंडूरी अपना इस्तीफ़ा गुरुवार को राज्यपाल को सौपेंगे और उसके बाद पोखरियाल अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे. हार की वजह

बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता वैंकैया नायडू पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे.

पिछले महीने हुए लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में भाजपा पाँचों संसदीय सीटें हार गई थी.

खंडूरी ने चुनाव परिणाम आने के दो दिन बाद ही इस्तीफ़े की पेशकश की थी लेकिन उस समय पार्टी ने इस्तीफ़ा स्वीकार नहीं किया था लेकिन अब खंडूरी का इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया गया है.

खंडूरी ने इस्तीफ़े के बाद पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि हार की वजह उनकी सरकार का प्रदर्शन नहीं था बल्कि कुछ और था.

हार की वजह उनकी सरकार का प्रदर्शन कतई नहीं था बल्कि इसके कुछ और कारण थे बीसी खंडूरी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

हार की वजह उनकी सरकार का प्रदर्शन कतई नहीं था बल्कि इसके कुछ और कारण थे

उनका कहना था कि पार्टी को पांच में से तीन सीटों पर जीत की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ.खंडूरी ने पार्टी के ख़राब प्रदर्शन के कारणों की जाँच की माँग की थी.

उल्लेखनीय है कि खंडूरी जब दो साल पहले राज्य के मुख्यमंत्री बने थे तो कहा गया था कि वे दिल्ली से राज्य पर थोपे गए हैं.

उनके मुख्यमंत्री की गद्दी संभालते ही पार्टी में असंतोष के स्वर सुनाई देने लगे थे.

इससे पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी खंडूरी के प्रति अपना असंतोष व्यक्त कर चुके थे पर पार्टी ने इसे दबा दिया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+