लालगढ़ तो माकपा का नाटक: ममता

ममता ने संवाददाताओं से कहा कि माकपा ने देश में नक्सलवादियों को पैदा किया और अब अपना खोया आधार पाने के लिए व उनके अंत का उपयोग कर रहे हैं। बनर्जी ने कहा कि अब माकपा लालगढ़ पर कब्जे का दावा कर रही है जो पूरी तरह नाटक है।
पीएम से मिलीं ममता
बनर्जी ने गुरुवार सुबह लालगढ़ मुद्दे और बजट प्रस्तावों पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री से भेंट की। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी पर प्रतिबंध के संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के फैसले पर उनसे परामर्श के बारे में पूछे जाने पर ममता ने कहा,"इस बारे में मुझसे परामर्श नहीं किया गया। मुझे फैसला लिए जाने के बाद इसकी जानकारी मिली।"
बनर्जी ने कहा,"माकपा अपने लाभ के लिए केंद्र का उपयोग कर रही है। मैंने आज प्रधानमंत्री से मिलकर उन्हें माकपा का पक्ष न लेने को कहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications