'परमाणु समझौते से भारत-अमेरिका वैश्विक साझेदार बनने की राह पर'
दक्षिण एशिया के लिए नवनियुक्त सहायक विदेश मंत्री रॉबर्ट ओ. ब्लैक जूनियर ने गुरुवार को हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स की समिति को बताया कि हाल ही में सहायक विदेश मंत्री विलियम बर्न्स की भारत यात्रा से विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के आगामी भारत दौरे और दोनों देशों के संबंधों को लेकर नई प्रगति हुई है।
ब्लैक ने कहा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा और हिलेरी दोनों ने भारत के साथ संबंधों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जाहिर कर चुके हैं।
उन्होंने कहा, "भारत में कांग्रेस पार्टी की दोबारा सत्ता में वापसी से भारत-अमेरिका संबंध को और मजबूती मिलेगी।"
ब्लैक ने कहा, "असैन्य परमाणु सहयोग के क्रियान्वयन से दोनों देशों के बीच नया विश्वास पैदा हुआ है और इससे भारत और अमेरिका को वैश्विक साझेदार बनने में अहम कदम है। "
उन्होंने कहा कि इस समझौते को लोग परमाणु ऊर्जा के नजरिए से देखते हैं लेकिन इसका महत्व इससे बहुत ज्यादा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications