ओबामा के वीटो की धमकी के बावजूद पास हुआ रक्षा बिल
एक अक्टूबर से शुरू हो रहे वित्तीय वर्ष 2010 के लिए एफ-22 लड़ाकू जेट विमानों के निर्माण कार्य को जारी रखने के लिए 36.9 लाख डॉलर का खर्च दिखाया गया है। ओबामा और रक्षा सचिव रोबर्ट गेट्स ने इसकी जरूरत पर सवाल उठाए थे।
रक्षा मुख्यालय पेंटागन इस लड़ाकू विमान के उत्पान को 187 पर सीमित करना चाहता है जबकि हाऊस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स के सदस्यों का मानना है कि आर्थिक मंदी के इस दौर में उत्पादन बंद करने से हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications