मायावती ने किया 15 परियोजनाओं का शुभारंभ

अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मायावती ने ऐसा अपने खिलाफ एक लंबित एक याचिका के मद्देनजर किया है, जिसकी सुनवाई 29 जून को होनी है। दिल्ली के रहने वाले एक वकील रविकांत ने बुधवार को मायावती के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में त्वरित सुनवाई के लिए याचिका दायर की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि मायावती जनता के पैसे का दुरुपयोग स्मारक बनवाने और प्रतिमाएं लगवाने में कर रही हैं। याचिका में उन्होंने न्यायालय से गुहार लगाई थी कि मुख्यमंत्री मायावती को उनकी करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ न करने दिया जाए।

सूत्रों के मुताबिक इसी याचिका के मद्देनजर मायावती ने आज 15 परियोजनाओं का शुभारंभ किया। ये परियोजनाएं लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भीमराव अंबेडकर स्मारक स्थल और कांशीराम स्मारक स्थल से संबंधित हैं।

मायावती ने गुरुवार रात अनावरण समारोह में अपने विरोधियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, "मेरे विरोधी मेरी छवि खराब करने के लिए ऐसा कह रहे हैं कि दलित महापुरुषों और गुरुओं के सम्मान में स्मारकों का निर्माण कराकर मैं जनता के पैसों का दुरुपयोग कर रही हूं।"

मुख्यमंत्री ने साफ किया कि प्रदेश में विकास का पैसा इन परियोजनाओं में नहीं खर्च हो रहा है। अपनी प्रतिमाएं स्थापित कराए जाने पर मायावती ने कहा कि ऐसा मान्यवर कांशीराम की इच्छा के अनुरूप हो रहा है। अपने जीवनकाल में उन्होंने यह कहा था कि उनके साथ में उनके राजनीतिक उत्ताराधिकारी की भी प्रतिमा लगाई जाए।

गुरुवार को जिन परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया उनमें भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल द्वार, भीमराव अंबेडकर विहार, भीमराव अंबेडकर स्मारक दृश्य स्थल, कांशीराम स्मारक स्थल, कांशीराम पार्क शामिल हैं। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी(बसप) प्रमुख मायावती की तीन प्रतिमाओं का भी अनावरण किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+