बेहतर सड़क अधोसंरचना सृजित करने में ठेकेदारों की भूमिका अहम : सिंह
सिंह ने यह बात आज यहां ठेकेदार कल्याण संघ के साथ आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में सड़क निर्माण को विशेष प्राथमिकता दे रही है तथा इसके लिए बजट में गत वर्ष की तुलना में 176 करोड़ रुपये की वृद्घि की गई है।
सिंह ने कहा कि विभाग यह सुनिश्चित बनायेगा कि विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि के भीतर पूरा करने को सुनिश्चित बनाने के लिए ठेकेदारों को सभी औपचारिकताएं पूरी करने के उपरान्त पूर्ण किए गए कायरें का अविलम्ब भुगतान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ठेकेदारों की बकाया राशि के भुगतान के सभी लम्बित मामलों को शीघ्र सुलझाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निर्माण कार्य में ठेकेदारों सहित जुड़े सभी एजेंसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करने की पक्षधर है क्योंकि राज्य में अधोसंरचना के विकास में इनका महत्वपूर्ण योगदान है।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न सड़क परियोजनाओं का कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूरा करने को सुनिश्चित बना रही है तथा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि सड़क परियोजनाओं की निविदाओं पर 45 दिनों के भीतर निर्णय लिए जाएं ताकि निर्माण कार्य में तेजी आने के साथ-साथ पारदर्शिता लाने में सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि विभिन्न सड़क एवं भवन निर्माण योजनाओं के कार्य को सुचारू रूप से कार्यान्वित करने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रत्येक जिले में हर महीने शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है, जहां अधीक्षण अभियन्ता आरब्रिटेशन मामलों की सुनवाई करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications