ग्वालियर में बदमाशों ने दो सिपाहियों को गोली मारी, हालत गंभीर
पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक बहोडापुर थाने के सिपाही राम लखन और दयाशंकर पांडे संत प्रकाश आश्रम के करीब तैनात थे। शुक्रवार को सुबह वहां से गुजर रहे कुछ लोगों को दोनों पुलिसकर्मियों ने रोककर उनसे पूछताछ की तो वे भड़क उठे और उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी। दोनों पुलिसकर्मियों को गोली लगी है और उनका उपचार जारी है।
ग्वालियर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एम़ एस़ वर्मा ने आईएएनएस को बताया कि दोनों जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है और आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications