यूपी: एक ही परिवार के 3 की हत्या

Uttar Pradesh map
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। घटना से नाराज स्थानीय लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़कों पर उतर गए।

जिले के पुलिस प्रमुख चंद्र प्रकाश ने शुक्रवार को बताया कि घटना नैनी थाना क्षेत्र के लवाइन कला इलाके की है, जहां आज तड़के एक शादी से लौट रहे बब्लू (30 वर्ष), मंगेश (28 वर्ष) और पप्पू (32 वर्ष) की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से हमलाकर हत्या कर दी।

हत्‍यारों का पता नहीं

उन्होंने कहा कि हत्याएं किसने की यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि इलाके के एक गुट के लोगों से इनका झगड़ा था।

प्रकाश ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या में शामिल लोग पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उधर, आक्रोशित स्थानीय लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़कों पर प्रदशर्न करने लगे। पुलिस प्रमुख ने कहा कि इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+