ओबामा ने भारतीय मूल के अमेरिकी को व्हाइट हाउस में शोधार्थी नियुक्त किया
वर्ष 2009-10 के लिए व्हाइट हाउस के शोधार्थियों में चिकित्सा, व्यवसाय, मीडिया, शिक्षा, गैरसरकारी संगठन से जुड़े क्षेत्रों के पेशेवरों को शामिल किया गया है।
अमेरिका की पहली महिला व बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने कहा, "इस प्रकार के लोगों का हमें अगले साल तक के लिए व्हाइट हाउस में साथ मिलना अभूतपूर्व है।"
34 वर्षीय महाजन ने कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय से स्वास्थय सेवाओं में स्नातकोत्तर की डिग्री ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications