बिहार के सभी न्यायालयों में वकीलों का कार्य बहिष्कार जारी

पटना उच्च न्यायालय समेत बिहार के सभी न्यायालयों में न्यायिक कार्य गुरुवार से ही ठप है। पटना एडवोकेट एसोसिएशन, लायर्स एसोसिएशन तथा बार एसोसिएशन समन्वय समिति के संयोजक योगेश चंद्र वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि पटना उच्च न्यायालय की तर्ज पर राज्य भर के जिला न्यायालयों के वकीलों ने लगातार दूसरे दिन भी कार्यो का बहिष्कार किया। उन्होंने बताया कि राज्य के करीब एक लाख वकील इस बहिष्कार में शामिल हैं।

इधर, पटना अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने बताया कि हत्यारों की सुनवाई में राज्य के अधिवक्ता न्यायालय में उनकी तरफ से पैरवी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अन्य अधिवक्ता संघों को भी इस निर्णय से अवगत करा कर इसके लिए अनुरोध किया जाएगा।

अररिया में सहायक लोक अभियोजक देव नारायण मिश्र, बेतिया के अधिवक्ता जितेन्द्र शाही तथा औरंगाबाद के अधिवक्ता वैद्यनाथ प्रसाद सिंह की हत्या हाल के दिनों में कर दी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+