बावरिया गिरोह का सरगना चंद्रपाल मारा गया
जिले के पुलिस प्रमुख रघुबीर लाल ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि शिकोहाबाद के असुआ के पास गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच चली करीब एक घंटे की मुठभेड़ के बाद बावरिया गिरोह के प्रमुख चंद्रपाल बावरिया को मार गिराया गया।
उन्होंने बताया कि देर रात पुलिस को बदमाशों के असुआ के निकट एक कोल्ड स्टोर में छुपे होने की खबर मिली, जिसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
लाल ने कहा कि फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई है।
पुलिस के मुताबिक चंद्रपाल बावरिया पर करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज थे। चंद्रपाल अपना गिरोह उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश और हरियाणा से भी चलाता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications