अमेरिका ने भारत-पाकिस्तान वार्ता का समर्थन किया
कांग्रेस के निचले सदन हाऊस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के एक पैनल के समक्ष गुरुवार को दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के कनिष्ठ सहायक विदेश मंत्री राबर्ट ओ. ब्लैक ने कहा, "भारतीय व पाकिस्तानी नेताओं के बीच वार्ता का हम समर्थन जारी रखेंगे।"
उन्होंने कहा, "वार्ता का समय, भविष्य और मुद्दा पूरी तरह से पाकिस्तानी व भारतीय नेता तय करेंगे।"
इस महीने की 16 तारीख को शंघाई सहयोग संगठन सम्मेलन में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिल अली जरदारी के बीच हुई मुलाकात के संदर्भ में ब्लैक ने कहा कि मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले के बाद इस तरह की उच्च स्तरीय मुलाकात उत्साहित करने वाला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications