सह अध्यक्ष के नाम पर विचार करेगी इंफोसिस
केंद्र सरकार ने गुरुवार को नीलकेणी को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) का अध्यक्ष नियुक्त किया।
इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक एस.गोपालकृष्णन ने संवाददाताओं को बताया कि बोर्ड इस बात का फैसला करेगा कि एक सह अध्यक्ष की आवश्यकता है या नहीं। इस समय कोई भी व्यक्ति सह अध्यक्ष बनने का इच्छुक नहीं है।
पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के कंपनी के वित्तीय नतीजों की मंजूरी के लिए बोर्ड की अगली बैठक 10 जुलाई को होने वाली है। इस बैठक में सह अध्यक्ष की नियुक्ति पर चर्चा हो सकती है।
गोपालकृष्णन ने कहा कि नीलकेणी के हटने के बाद उनके कार्य और अधिकार कार्यकारी समिति में बांट दिए जाएंगे।
नीलकेणी इंफोसिस के बड़े ग्राहकों और ब्रांड को आगे बढ़ाने संबंधी काम देखते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications