चिदंबरम ने नाल्को खान का दौरा रद्द किया
दो दिवसीय उड़ीसा दौरे पर आए चिदंबरम ने उग्रवाद विरोधी प्रशिक्षण केंद्र और कोरापुट जिला शस्त्रागार का दौरा किया। उन्होंने राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी वार्ता की।
उन्होंने नाल्को बॉक्साइट खान का दौरा रद्द कर दिया। विगत अप्रैल महीने में नक्सलियों ने इस खान पर हमला किया था जिसमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कम से कम 10 जवानों की मौत हो गई थी।
पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीब पांडा ने कहा, "तकनीकी कारणों से चिदंबरम ने नाल्को खान का दौरा रद्द कर दिया। उनकी कंधमाल यात्रा में भी विलंब हो गया है।"
चिदंबरम शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी मुलाकात कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications