'एक घंटे तक चली जैक्सन को बचाने की कोशिश'
जैक्सन का दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार को निधन हो गया। वह 50 वर्ष के थे। भारतीय समयानुसार गुरुवार देर रात जैक्सन को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें लास एंजेलिस के यूसीएलए चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया लेकिन जैक्सन को बचाया नहीं जा सका। जैक्सन पहले भी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझते रहे थे।
जर्मेन ने भावुक होकर संवाददाताओं से कहा, "माना जा रहा है कि जैक्सन को उनके घर पर दिल का दौरा पड़ा। गुरुवार को दोपहर 1.14 बजे अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने एक घंटे से भी ज्यादा समय तक उन्हें बचाने की कोशिश की।"
लॉस एंजेलिस पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जैक्सन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी उसके बाद ही मौत के असल वजह का पता चल पाएगा।
उधर, अपने पसंदीदा गायक के निधन की खबर सुनते ही अस्पताल के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पत्रकार भी बड़ी संख्या में वहां पहुंचे।
गौरतलब है कि जैक्सन 13 जुलाई से ब्रिटेन में कमबैक कंसर्ट में हिस्सा लेने वाले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications