इंडियन बोटैनिकल गार्डन का नाम अब जेसी बोस बोटानिकल गार्डन
वन एवं पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश द्वारा मशहूर वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस के नाम पर इस गार्डन का नाम बदलकर रखा गया है। यह दक्षिण एशिया का सबसे पुराना और सबसे बड़ा बोटैनिकल गार्डन है।
इस अवसर पर रमेश ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "कैसे इस गार्डन का रखरखाव अच्छी तरह से हो और कैसे इसे और सुंदर बनाया जा सकता है, इस पर हमें ध्यान देना होगा। प्रकृति की सुरक्षा हमारी प्रमुख चिंता है और इस दिशा में बोटैनिकल गार्डन अहम भूमिका निभाते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications